फ्रांस के राजदूत ने कहा- भारत के साथ 70 साल पुराना रिश्ता भरोसे पर टिका है

Share Button

फ्रांस के राजदूत ने कहा- भारत के साथ 70 साल पुराना रिश्ता भरोसे पर टिका है

  • अलेक्जेंडर जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल में शामिल हुए, यहां उन्होंने राफेल और भारत-फ्रांस रिश्तों पर बात की
  • फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीग्लर ने कहा, राफेल ज्यादा समय तक टिकने वाला राजनीतिक मुद्दा नहीं

नई दिल्ली. फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीग्लर ने शुक्रवार को राफेल मुद्दे पर अपनी बात रखी। अलेक्जेंडर ने कहा, ”भारत और फ्रांस के बीच 70 साल पुराना रिश्ता है। यह भरोसे की नींव पर टिका है। इस बीच दोनों देशों के बीच अच्छे और बुरे दोनों तरह के पल आए, लेकिन रिश्ता कमजोर नहीं हुआ।” अलेक्जेंडर जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राफेल ज्यादा समय तक टिकने वाला राजनीतिक मुद्दा नहीं है।

फ्रांस ने भारतीय युवाओं को रोजगार दिया: राजदूत

  1. राजदूत ने कहा, फ्रांस भारत में करीब 3 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। हम यहां के पर्यटन, शिक्षा और रक्षा क्षेत्र में भी अच्छा सहयोग कर रहे हैं।
  2. भारत और फ्रांस के बीच राफेल मामले पर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरती रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 जनवरी को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राफेल मामले में चार सवाल पूछ चुके हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 14 जनवरी को लोकसभा में राफेल डील पर हुई चर्चा में विपक्ष के सवालों के जवाब दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *